Labour Card List Mein Naam Kaise Dekhe 2024 : लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

Labour Card List Mein Naam Kaise Dekhe 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Name of the BoardBihar Building & Other Construction  Workers Welfare Board
Name of the ArticleLabour Card List Mein Naam Kaise Dekhe 2024 : लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
Who Can Check?Every Applicant Labour of Bihar Can Check?
Official Websitehttps://bocw.bihar.gov.in/Index.aspx

Labour Card List Mein Naam Kaise Dekhe 2024 : बिहार सरकार अपने राज्य के श्रमिकों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इससे श्रमिकों का जीवन स्तर सुधारता है। इसी तरह, गरीब और जरूरतमंद असंगठित श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए बिहार सरकार ने लेबर कार्ड लागू किए हैं। इसके माध्यम से श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। बिहार के लेबर डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत श्रमिकों को 16 अंकों का लेबर कार्ड प्राप्त होता है। इस कार्ड की वैधता 5 साल तक होती है और इसको 5 साल के बाद रिन्यूअल कराना पड़ता है। यह कार्ड केवल मजदूरों के लिए है और इसके माध्यम से उन्हें बीमा, पेंशन, छात्रवृत्ति, साइकिल, आवास और चिकित्सा योजनाओं का भी लाभ मिलता है।

लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें |Labour Card List Mein Naam Kaise Dekhe

बिहार सरकार ने बिहार श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नई लेबर कार्ड धारकों की सूची जारी की है। अब उन मजदूरों को बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम घर बैठे मोबाइल से देखने का मौका मिला है जिन्होंने अपना लेबर कार्ड बनवाया है। आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक करके यह जान सकते हैं कि क्या आपका लेबर कार्ड बना हुआ है या नहीं। इस लिस्ट में जो श्रमिकों का नाम आता है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा पेंशन, बीमा, चिकित्सा सहायता, साइकिल, औजार सहायता, और बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और इससे लाभ कैसे उठा सकते हैं।

बिहार में लेबर कार्ड कौन बनवा सकता है?

बिहार के जो श्रमिक असंगठित क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं, वह सभी मजदूर अपना बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहाँ नीचे कुछ श्रमिकों की सूची है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं:

  • नर्स
  • वार्डबॉय
  • रेजा
  • आया
  • गार्ड
  • बढ़ई
  • दर्जी
  • मोची
  • कुली
  • नाई
  • प्लंबर
  • सफाई कर्मचारी
  • खाना बनाने वाली बाई
  • पुताई करने वाला पेंटर
  • बिजली वाला
  • ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली
  • टाइल्स वाला
  • मंदिर के पुजारी
  • वेल्डिंग करने वाला
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • नरेगा मजदूर
  • पत्थर तोड़ने वाले मजदूर
  • ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूर
  • खेत में काम करने वाले मजदूर
  • फॉल सीलिंग वाले श्रमिक
  • मूर्ति बनाने वाले मजदूर
  • रिक्शा चालक
  • भेलपुरी वाला
  • चाय वाला
  • घर का नौकर नौकरानी
  • ठेले में सामान बेचने वाले
  • मछुआरा
  • ऑपरेटर
  • सेल्समैन
  • हेल्पर
  • ड्राइवर
  • ऑटो रिक्शा चलाने वाला
  • सभी पशुपालक
  • डेरी वाले

Bihar Labour Card List 2024 कैसे चेक करें?

सबसे पहले आपको बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
  1. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register Labour” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  2. उस पेज पर आपको जिला का नाम चयन करके क्षेत्र का प्रकार चुनना होगा।
  3. अब आपको नीचे तहसील और ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  4. अंत में आपको “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट 2024 आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आपको बिहार श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

  1. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “View Registration Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  2. जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  3. नए पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। आपको बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए श्रमिक के आधार कार्ड के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर से आधार कार्ड नंबर डालकर नीचे “Show” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने बिहार लेबर कार्ड आ जाएगा। इस लेबर कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top